'अंडे खाने के लिए सुरक्षित, कैंसर का कोई सबूत नहीं', Egg विवाद पर FSSAI ने लगाया विराम

Egg Controversy: अंडों को लेकर सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फैल रही भ्रामक खबरों पर खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने सख्त रुख अपनाया है। FSSAI ने स्पष्ट किया कि हालिया रिपोर्ट्स में जिन नाइट्रोफ्यूरान मेटाबोलाइट्स (AOZ) जैसे कथित कार्सिनोजेनिक तत्वों की बात की जा रही है, उनका पोल्ट्री और अंडा उत्पादन में उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है।

Egg Controversy: अंडों को लेकर सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फैल रही भ्रामक खबरों पर खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि देश में उपलब्ध अंडे पूरी तरह सुरक्षित हैं और इनके सेवन से कैंसर होने का दावा वैज्ञानिक रूप से निराधार और भ्रामक है।

Eggs

खाने के लिए सुरक्षित हैं अंडे (फोटो साभार: iStock)

FSSAI ने क्या कुछ कहा?

FSSAI ने स्पष्ट किया कि हालिया रिपोर्ट्स में जिन नाइट्रोफ्यूरान मेटाबोलाइट्स (AOZ) जैसे कथित कार्सिनोजेनिक तत्वों की बात की जा रही है, उनका पोल्ट्री और अंडा उत्पादन में उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह प्रतिबंध Food Safety and Standards (Contaminants, Toxins and Residues) Regulations, 2011 के तहत सख्ती से लागू है।

End of Feed