कहां 'फरार' हैं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन? ED ने घर के बाहर डाला डेरा, जानें पूरा माजरा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2024, 07:38 AM IST

Hemant Soren in Trouble: ईडी टीम ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर डेरा डाल दिया है। ईडी के कई अधिकारियों को रात करीब साढ़े 10 बजे परिसर से बाहर निकलते हुए देखा गया। भाजपा ने मुख्यमंत्री सोरेन के फरार हो जाने की बात कही है।

CM Heman Soren News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 'फरार' हो गए हैं, ऐसा दावा हम नहीं कर रहे, बल्कि सूबे की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने सीएम सोरेन पर प्रहार किया है। हेमंत सोरेन कहां गायब हैं, कोई नहीं जानता। भाजपा ने दावा किया है कि झारखंड के सीएम सोरेन फरार हो गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम कथित भूमि धोखाधड़ी मामले में एक धनशोधन जांच के संबंध में पूछताछ करने के लिए सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पहुंची और 13 घंटे से अधिक समय तक वहां डेरा डाले रही। इस दौरान उन्होंने परिसर की तलाशी ली। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Hemant Soren Lapata

कहां हैं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन?

कहां लापता हो गए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन?

सूत्रों ने दावा किया कि सोरेन 'लापता' हैं और जांच एजेंसी उनसे संपर्क नहीं कर पाई है, लेकिन सोरेन के परिवार के एक सदस्य ने इस पूरे घटनाक्रम को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता को बदनाम करने की ‘नियोजित’ साजिश करार दिया। पहचान सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर परिवार के सदस्य ने कहा कि सोरेन ईडी से निरंतर संचार किया है और 31 जनवरी को दोपहर एक बजे अपने आवास पर बयान दर्ज कराने की इच्छा जता चुके हैं, इसके बावजूद झूठा विमर्श तैयार किया जा रहा है।

End of Feed