ED ने क्यूएफएक्स ट्रेड लिमिटेड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 30 बैंक खातों से 170 करोड़ रुपये किए जब्त

Money Laundering Case: ED ने क्यूएफएक्स ट्रेड लिमिटेड के एक मामले में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में की गई छापेमारी के बाद कुछ शेल कंपनियों के 30 से अधिक बैंक खाता शेष के रूप में 170 करोड़ रुपये की चल संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है।

Money Laundering Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने क्यूएफएक्स ट्रेड लिमिटेड के एक मामले में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 2 दिन पहले की गई छापेमारी के बाद कुछ शेल कंपनियों के 30 से अधिक बैंक खाता शेष के रूप में 170 करोड़ रुपये की चल संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई ईडी के चंडीगढ़ जोनल कार्यालय द्वारा 11 फरवरी को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत दिल्ली, नोएडा, हरियाणा के रोहतक और उत्तर प्रदेश के शामली में विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाए जाने के बाद की गई थी।

ED

ईडी ने 30 बैंक खातों से 170 करोड़ रुपये किए जब्त

फॉरेक्स ट्रेडिंग स्कीम के जरिए कई निवेशकों को ठगा गया

क्यूएफएक्स ट्रेड लिमिटेड और अन्य द्वारा अपने निदेशकों रायेंद्र सूद, विनीत कुमार और संतोष कुमार और एक मास्टरमाइंड नवाब अली उर्फ लविश चौधरी के माध्यम से विदेशी मुद्रा व्यापार की आड़ में मल्टी-लेवल मार्केटिंग स्कीम (एमएलएम) चलाने के मामले में चल रही जांच के तहत किया। हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा QFX कंपनी के खिलाफ दर्ज की गई कई एफआईआर के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की, जिसने फर्जी फॉरेक्स ट्रेडिंग स्कीम के जरिए कई निवेशकों को ठगा था।

End of Feed