शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के घर, दफ्तर पर ED की रेड, पोर्नोग्राफी मामले में पड़े छापे

Raj Kundra: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज कुंद्रा के घर एवं उनके करीबियों के यहां छापे मारे हैं। राज कुंद्रा अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति हैं। छापे की यह कार्रवाई राज के घर, दफ्तर और अन्य ठिकानों पर हुई है। राज की पत्नी शिल्पा और उनके करीबियों के यहां भी रेड पड़ने की खबर है।

Raj Kundra: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज कुंद्रा के मुंबई स्थित घर एवं उनके करीबियों के यहां छापे मारे हैं। राज कुंद्रा अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति हैं। ईडी के यह छापे पोर्नोग्राफी मामले में पड़े हैं। छापे की यह कार्रवाई राज के घर, दफ्तर और अन्य ठिकानों पर हुई है। राज की पत्नी शिल्पा और उनके करीबियों के यहां भी रेड पड़ने की खबर है। पोर्नोग्राफी का यह मामला कई साल पुराना है।

Raj Kundra

राज कुंद्रा के यहां ईडी की रेड।

पैसे के ट्रांजैक्शन की जांच

जानकारी के मुताबिक इस मामले में ईडी की टीम कुल 15 जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। दरअसल इस मामले में पैसे जो देश मे इकट्ठा हुए थे, इन वीडियो के माध्यम से उसका ट्रांसजेक्शन विदेश में हुआ था। इस तरह से एक जगह से दूसरी जगह और बड़ी मात्रा में पैसे गए थे जिसकी जांच अब ED ने शुरू की है।

End of Feed