देश

बिहार कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में ED की कार्रवाई, RJD विधायक के ठिकानों सहित कई राज्यों में छापेमारी

छापेमारी वाली जगहों में आरजेडी विधायक और बिहार के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता (58) से जुड़े परिसर शामिल हैं, जो बिहार स्थित वैशाली शहरी विकास सहकारी बैंक के प्रमोटर हैं और साथ ही कुछ अन्य जुड़ी संस्थाएं भी शामिल हैं।

Image

बिहार में ED की छापेमारी

ED raids RJD MLA - प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक राज्य सहकारी बैंक में कथित धन गबन से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत शुक्रवार को बिहार सहित कई राज्यों में एक आरजेडी विधायक के परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में लगभग 18 परिसरों की तलाशी ली जा रही है। सूत्रों ने कहा कि इनमें आरजेडी विधायक और बिहार के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता (58) से जुड़े परिसर शामिल हैं, जो बिहार स्थित वैशाली शहरी विकास सहकारी बैंक के प्रमोटर हैं और साथ ही कुछ अन्य जुड़ी संस्थाएं भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग की जांच बैंक और उसके पदाधिकारियों के खिलाफ लगभग 85 करोड़ रुपये के धन के कथित गबन के लिए दर्ज की गई कुछ राज्य पुलिस की एफआईआर से उपजी है। सूत्रों ने कहा कि आरबीआई ने बैंक का सत्यापन किया था और बैंक फंड के कथित हेरफेर की पहचान की थी।

मेहता बिहार की उजियारपुर सीट से विधायक हैं और लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ राजनेता हैं। वह पहले राज्य में राजस्व और भूमि सुधार मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। इस पर उनकी या पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article