अवैध सट्टेबाजी ऐप के खिलाफ मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र में ईडी के छापे, 46.5 लाख रुपए नकदी जब्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2023, 10:20 PM IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के खिलाफ जांच के तहत मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में छापेमारी के बाद 46.5 लाख रुपए की बेहिसाबी नकदी जब्त की है।

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने कुछ अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के खिलाफ जांच के तहत मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में छापेमारी के बाद 46.5 लाख रुपए की बेहिसाबी नकदी जब्त की है। कार्रवाई शुक्रवार को शुरू की गई और इंदौर (मध्य प्रदेश), हुबली (कर्नाटक) और मुंबई में कई जगहों पर छापे मारे गए।

Illegal betting app, ED raids

अवैध सट्टेबाजी ऐप के खिलाफ ईडी के छापे

केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि ईडी का मामला अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के संचालन के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा दायर एक प्राथमिकी से उपजा है।

End of Feed