देश

केरल के पूर्व CM विजयन के आवास पर ED की रेड, बेटी की कंपनी से जुड़े मामले में कार्रवाई

2019 में आयकर विभाग ने CMRL के परिसरों पर छापेमारी की थी और बाद में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। जनवरी 2024 में केंद्र सरकार ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए SFIO जांच के आदेश दिए थे। CMRL में KSIDC की 13.4 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Image

केरल के पूर्व सीएम पिनराई विजयन।

Photo : PTI

ED raid Pinarayi Vijayan’s Residence : प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बुधवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के किराए के आवास सहित राज्य भर में अलग-अलग जगहों पर छापे मारे। जांच एजेंसी ने छापे की यह कार्रवाई कोचिन मिनरल्स एंड रूटिल लिमिटेड (CMRL)से जुड़े मामले की है। इस कंपनी का विजयन की बेटी वीना विजयन की फर्म एक्सालॉजिक सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड से वित्तीय लेन-देन रखने का आरोप है। रिपोर्ट के मुताबिक ईडी ने करीब 10 जगहों पर रेड की है।

वीना के खिलाफ चार्जशीट दाखिल है

पिछले अप्रैल में SFIO ने वीना के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। आरोप है कि उनकी आईटी कंपनी को कोच्चि स्थित CMRL) से 'अवैध भुगतान' प्राप्त हुए। आरोपों के अनुसार, 2018-19 से लेकर अगले तीन वर्षों तक यह भुगतान किया गया, जबकि बदले में कोई सेवा प्रदान नहीं की गई। बताया गया है कि एक्सालॉजिक ने 2017 में CMRL के साथ सॉफ्टवेयर और मार्केटिंग सेवाएं देने के लिए एक अनुबंध किया था।

केंद्र सरकार ने SFIO जांच के आदेश दिए

2019 में आयकर विभाग ने CMRL के परिसरों पर छापेमारी की थी और बाद में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। जनवरी 2024 में केंद्र सरकार ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए SFIO जांच के आदेश दिए थे। CMRL में KSIDC की 13.4 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इसके बाद पिछले मार्च में ED ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।

1.72 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान किया

अधिकारियों ने बताया कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत राज्य में कुल 10 परिसरों पर तलाशी ली जा रही है, जिनमें राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित विजयन का किराए का मकान भी शामिल है। आरोप है कि निजी कंपनी कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड ने 2018 से 2019 के बीच विजयन की बेटी टी. वीणा की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान किया जबकि इस आईटी कंपनी ने सीएमआरएल को कोई सेवा प्रदान नहीं की थी।

2024 में पीएमएलए के तहत मामला दर्ज

केरल उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सीएमआरएल द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें मामले में ईडी की कार्रवाई रद्द करने का अनुरोध किया गया था। ईडी ने इन आरोपों की जांच के लिए 2024 में पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था।

Bhavatosh Singh
Bhavatosh Singhauthor

With over 18 years of experience in broadcast and print journalism, Bhavatosh Singh has been with Times Now since 2005. Primary areas of interest include crime and investigation. Key focus area in Times Now includes the Central Bureau of Investigation, Enforcement Directorate, National Investigation Agency and Delhi Police.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

इस्लाम अन्य धर्मों से महान, मक्का जाने की है इच्छा...कर्नाटक के मंत्री बसवराज के बयान पर मचा सियासी संग्राम

इस्लाम अन्य धर्मों से महान, मक्का जाने की है इच्छा...कर्नाटक के मंत्री बसवराज के बयान पर मचा सियासी संग्राम

आज की ताजा खबर Live: अंकित बालियान के हत्यारोपी मुठभेड़ में ढेर; कनाडा में बोले मोहन भागवत- हिंदू करते हैं सभी का सम्मान

आज की ताजा खबर Live: अंकित बालियान के हत्यारोपी मुठभेड़ में ढेर; कनाडा में बोले मोहन भागवत- हिंदू करते हैं सभी का सम्मान

तमिलनाडु में विजय बनाम राहुल गांधी! 2029 पीएम पद की रेस पर TVK और कांग्रेस आमने-सामने, मंत्री ने दी सरकार से इस्तीफे की चेतावनी

तमिलनाडु में विजय बनाम राहुल गांधी! 2029 पीएम पद की रेस पर TVK और कांग्रेस आमने-सामने, मंत्री ने दी सरकार से इस्तीफे की चेतावनी

100 रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग में से जांच एजेंसियां सिर्फ 1 रुपया ही वसूल पाती हैं, CJI सूर्यकांत ने बताई जमीनी हकीकत

100 रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग में से जांच एजेंसियां सिर्फ 1 रुपया ही वसूल पाती हैं, CJI सूर्यकांत ने बताई जमीनी हकीकत

सुप्रीम कोर्ट में आज राजनीतिक दलों के नकद चंदे पर सुनवाई, 2000 रुपये तक के 'गुमनाम दान' को चुनौती देने वाली याचिका पर टिकी नजरें

सुप्रीम कोर्ट में आज राजनीतिक दलों के नकद चंदे पर सुनवाई, 2000 रुपये तक के 'गुमनाम दान' को चुनौती देने वाली याचिका पर टिकी नजरें