गिरफ्तार होंगे झारखंड CM सोरेन! 6 महीने से ED के साथ चल रहा लेटर वॉर, 16 से 20 जनवरी के बीच होगा एक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2024, 08:28 PM IST

Land Scam Case: ईडी ने 13 जनवरी को हेमंत सोरेन को लिखे पत्र में कह दिया है कि अगर 16 से 20 जनवरी के बीच वे एजेंसी के समक्ष हाजिर नहीं होते हैं तो उसे खुद उनके पास आना पड़ेगा।

Land Scam Case: ईडी और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के बीच पिछले छह महीने से चल रहे पत्र युद्ध के बाद अब 16 से 20 जनवरी की तारीखें बेहद अहम हैं। रांची के बड़गांई अंचल में जमीन घोटाले से जुड़े प्रकरण में इन पांच दिनों में बड़े घटनाक्रम के संकेत मिल रहे हैं। ईडी ने 13 जनवरी को हेमंत सोरेन को लिखे पत्र में कह दिया है कि अगर 16 से 20 जनवरी के बीच वे एजेंसी के समक्ष हाजिर नहीं होते हैं तो उसे खुद उनके पास आना पड़ेगा।

Hemant Soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

ईडी ने यहां तक कहा है कि ऐसी स्थिति में विधि-व्यवस्था को लेकर चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। यह आपकी जिम्मेदारी होगी और इसलिए विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आप राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को उचित निर्देश दें। इस बीच सीएम सचिवालय का एक संदेशवाहक सोमवार दोपहर को सीलबंद लिफाफे में पत्र लेकर रांची में एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के जोनल दफ्तर पहुंचा। माना जा रहा है कि इसमें हेमंत सोरेन ने ईडी को अपना जवाब भेजा है। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि वे 16 से 20 जनवरी के बीच ईडी के समक्ष हाजिर होंगे या नहीं।

End of Feed