देश

अब एयरलाइंस कंपनी यात्री को व्हाट्सएप पर बताएंगी फ्लाइट में क्यों हुई देरी...DGCA ने जारी की SOP

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2024, 09:07 PM IST

डीजीसीए की ओर से जारी एसओपी में विमान में सवार होने से मना किए जाने, उड़ानों के रद्द होने, फ्लाइट में देरी होने के कारण एयरलाइनों की ओर से यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं का जिक्र किया गया है।

Image

डीजीसीए ने जारी की एसओपी

Photo : BCCL

DGCA SOP for Airlines: डीजीसीए ने यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा और एयरलाइंस व यात्रियों के बीच बेहतर कम्यूनिकेशन के लिए सोमवार को एक एसओपी जारी की है। इसमें विमान में सवार होने से मना किए जाने, उड़ानों के रद्द होने, फ्लाइट में देरी होने के कारण एयरलाइनों की ओर से यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं का जिक्र किया गया है। डीजीसीए ने एयरलाइंस कंपनियों को हिदायत दी है कि विमान के उड़ान भरने में होनी वाली देरी से लोगों को होने वाली असुविधा के संबंध में हवाई यात्रियों की सुरक्षा तय करने की जिम्मेदारी समझी जाए।

डीजीसीए ने कहा है कि फ्लाइट में देरी होने के संबंध में यात्रियों को व्हाट्सएप, एसएमएस और ईमेल के जरिए जानकरी दी जाए। इसके साथ ही विमानन कंपनियों को उड़ान टिकटों पर सीएआर के बारे में जानकारी प्रकाशित करने को भी कहा गया है। डीजीसीए ने कहा है कि सभी विमानन कंपनियों के लिए सीएआर के प्रावधानों का अनुपालन करना अनिवार्य होगा।

उड़ानों के बारे में देनी होगी रियल टाइम सूचना

डीजीसीए की ओर से जारी एसओपी के अनुसार, एयरलाइंस को अपनी उड़ानों की देरी के बारे में सटीक रियल टाइम की जानकारी प्रकाशित करने होगी, जिसे एयरलाइन की संबंधित वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रभावित यात्रियों को एसएमएस/व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से अग्रिम सूचना दी जाएगी। उड़ान में देरी के बारे में अपडेट जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। हवाईअड्डों पर प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों और उड़ान में देरी के बारे में यात्रियों के साथ उचित रूप से संवाद करने और लगातार मार्गदर्शन करने और सूचित करने के लिए हवाईअड्डों पर एयरलाइन कर्मचारियों को उचित रूप से जागरूक किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article