झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ कर सकती है ईडी, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 09:46 AM IST

अवैध खनन मामले और मनी लॉन्ड्रिंग के संबंध में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ईडी पूछताछ कर सकती है।

अवैध माइनिंग केस और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन(Hemant soren) की मुश्किल बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ईडी उनसे गुरुवार को पूताछ कर सकती है। बता दें कि उनके सहयोगी पंकज मिश्रा को जुलाई में ईडी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच(money laundering case) के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड में कथित अवैध खनन में एजेंसी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए तलब किया है।सोरेन से उनके राजनीतिक सहयोगी और सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता पंकज मिश्रा के कथित सहयोग से बड़े पैमाने पर अवैध खनन और परिवहन से संबंधित गतिविधियों के बारे में पूछा जा सकता है जिन्हें जुलाई में गिरफ्तार किया गया था।

hemant soren

हेमंत सोरेन, झारखंड के सीएम

सोरेन के खास सहयोगी है ईडी की गिरफ्त में

End of Feed