ED ने JP इंफ्रा के एमडी मनोज गौड़ को किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग का लगा है आरोप

ईडी ने जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (Jaypee Infratech Ltd) के प्रबंध निदेशक मनोज गौड़ ( Manoj Gaur) को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

ईडी ने जेपी ग्रुप के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (Jaypee Infratech Ltd) के प्रबंध निदेशक मनोज गौड़ ( Manoj Gaur) को गिरफ्तार कर लिया है। मनोज गौड़ को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। मनोज गौड़ पर आरोप है कि उन्होंने 12,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और घर खरीदारों के पैसे की हेराफेरी में शामिल हैं।

manoj gaur arrested

ईडी ने मनोज गौड़ को किया गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो- PTI)

उन्होंने बताया कि कारोबारी को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उनके खिलाफ जांच घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी के मामले से संबंधित है।

End of Feed