अंडमान-निकोबार का 500 करोड़ का बैंक घोटाला ED ने पहली बार की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद समेत तीन गिरफ्तार

​ED ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पूर्व सांसद कुलदीप राय शर्मा और लोन ऑफिसर के. कलैवनन को आठ दिन की ED कस्टडी में भेज दिया है।

अंडमान-निकोबार में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एजेंसी ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें शामिल हैं—पूर्व सांसद और अंडमान-निकोबार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (ANSCBL) के पूर्व चेयरमैन कुलदीप राय शर्मा, बैंक के प्रबंध निदेशक के. मुरुगन और लोन ऑफिसर के. कलैवनन।

Arrest

प्रतीकात्मक फोटो (istock)

एजेंसी का कहना है कि यह अंडमान-निकोबार का अब तक का सबसे बड़ा बैंक घोटाला है।जांच में सामने आया है कि बैंक अधिकारियों ने 100 से ज्यादा फर्जी लोन अकाउंट्स खोले। इन खातों में शेल कंपनियों (कागज़ी कंपनियों) के नाम पर करोड़ों रुपये के लोन मंजूर किए गए। इन पैसों को चुकाने की नीयत कभी थी ही नहीं। पूरा खेल सिर्फ निजी फायदे और पैसों की हेराफेरी के लिए रचा गया।

End of Feed