देश

पैराबोलिक ड्रग केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 5 शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 27, 2023, 10:38 AM IST

ईडी ने दिल्ली, पंचकूला, अम्बाला और चंडीगढ़ में सात-सात लोकेशनों और मुंबई में तीन जगहों पर छापेमारी की है।

Image

ईडी की छापेमारी

Parabolic Drug Case: केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने 5 शहरों में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पैराबोलिक ड्रग (Parabolic drug) केस में यह कार्रवाई की है। ईडी ने 17 लोकेशन पर PMLA के तहत छापेमारी की। दिल्ली, पंचकूला, अम्बाला और चंडीगढ़ में सात-सात लोकेशनों और मुंबई में तीन जगहों पर छापेमारी की गई है। कंपनी के डायरेक्टर, प्रमोटर प्रणव गुप्ता और विनीत गुप्ता पर 16 सौ करोड़ के बैंक फ्रॉड का आरोप है। दोनों नामी अशोका यूनिवर्सिटी के संस्थापक कमेटी के सदस्य भी रह चुके हैं।

1600 करोड़ रुपये का गबन

यह निजी कंपनी दवाओं के निर्माण में लगी हुई थी और कथित तौर पर आपराधिक साजिश और जालसाजी से बैंकों को धोखा देते हुए 1600 करोड़ रुपये का गबन किया। सीबीआई ने 2022 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम से कथित तौर पर 1626.74 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में चंडीगढ़ स्थित पैराबोलिक ड्रग्स लिमिटेड के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा