देश

टेंडर घोटाला मामले में ED की कार्रवाई, कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण के करीबी राजदीप सिंह को किया गिरफ्तार

Punjab: कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण के करीबी राजदीप सिंह को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

Image

टेंडर घोटाला मामले में कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण के करीबी राजदीप सिंह को ED ने किया गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Tender Scam: टेंडर घोटाला में पंजाब के खन्ना से कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण के करीबी राजदीप सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने हाल ही में टेंडर घोटाला मामले में राजदीप सिंह के घर पर छापेमारी भी की थी। पेशे से कमीशन एजेंट राजदीप सिंह कई नेताओं का खासमखास बताया जाता है। बता दें, भारत भूषण आशु 2017 से 2022 तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री थे। उन पर आरोप है कि उनके रहते अनाज ढुलाई को लेकर हुए टेंडर आवंटन में करीब दो हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था। विजिलेंस की जांच में पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडरों में बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई थीं।

राजदीप सिंह के कई ठिकानों पर ED ने की छापेमारी

जानकारी के अनुसार, ईडी द्वारा राजदीप सिंह के घर और कारोबारी ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। देर रात तक छापेमारी जारी रही और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यहां बता दें कि यह गिरफ्तारी और छापेमारी कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु से जुड़े टेंडर घोटाले से जुड़ी है। भारत भूषण आशू को भी ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और वह फिलहाल जेल में है।

खबर अपडेट की जा रही है...

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article