देश

ED का वांटेड क्रिमिनल इंदरजीत सिंह यादव, उसके साथियों पर बड़ा एक्शन, 5 कार, भारी कैश समेत आपत्तिजनक डॉक्यूमेंट जब्त

​​​हरियाणा पुलिस और UP पुलिस ने इंदरजीत के खिलाफ हत्या, जबरन वसूली, प्राइवेट फाइनेंसरों द्वारा दिए गए लोन का जबरन सेटलमेंट, धोखाधड़ी, ठगी, अवैध जमीन पर कब्जा और हिंसक अपराधों जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए आर्म्स एक्ट, 1959, BNS, 2023 और IPC, 1860 की अलग-अलग धाराओं के तहत 15 से ज्यादा FIR दर्ज की हैं और चार्जशीट फाइल की हैं।

Image

ED का वांटेड क्रिमिनल इंदरजीत सिंह यादव पर एक्शन

ED Action on Inderjeet Singh Yadav: एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने अब UAE में रहने वाले वांटेड क्रिमिनल इंदरजीत सिंह यादव और उसके साथियों पर कड़ी कार्रवाई की है। ED ने इस दौरान पांच लग्जरी कारें, बैंक लॉकर, 17 लाख रुपये कैश, कई आपत्तिजनक डॉक्यूमेंट, डिजिटल डिवाइस और डिजिटल डेटा जब्त किया है।

यह एक्शन 26-27 दिसंबर को दिल्ली, गुरुग्राम और रोहतक में 10 जगहों पर चलाए गए एक बड़े सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ। यह ऑपरेशन इंदरजीत, उसके साथियों, अपोलो ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अन्य संबंधित कंपनियों और व्यक्तियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा था।

हत्या, जबरन वसूली के मामले

हरियाणा पुलिस और UP पुलिस ने इंदरजीत के खिलाफ हत्या, जबरन वसूली, प्राइवेट फाइनेंसरों द्वारा दिए गए लोन का जबरन सेटलमेंट, धोखाधड़ी, ठगी, अवैध जमीन पर कब्जा और हिंसक अपराधों जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए आर्म्स एक्ट, 1959, BNS, 2023 और IPC, 1860 की अलग-अलग धाराओं के तहत 15 से ज्यादा FIR दर्ज की हैं और चार्जशीट फाइल की हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article