25 साल बाद होगा राज्यों के चुनाव आयुक्तों का राष्ट्रीय सम्मेलन, ECI इन मुद्दों पर करेगा चर्चा

इस सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे। उनके साथ निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी उद्घाटन सत्र में मौजूद रहेंगे और राज्य निर्वाचन आयुक्तों को संबोधित करेंगे।

देश में चुनाव प्रक्रिया को और मजबूत बनाने तथा केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग 24 फरवरी 2026 को राज्यों के चुनाव आयुक्तों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा। यह सम्मेलन नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा और इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्त हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन करीब 25 साल बाद हो रहा है, इससे पहले ऐसा आयोजन 1999 में किया गया था। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, कई राज्यों के चुनाव आयुक्तों ने हाल के महीनों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात कर चुनाव प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर साझा चर्चा और बेहतर तालमेल की जरूरत जताई थी। इन्हीं सुझावों के बाद इस राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करने का फैसला लिया गया।

ec national conference

भारतीय निर्वाचन आयोग (फोटो-Election Commission of India)

CEC ज्ञानेश कुमार करेंगे सम्मेलन की अध्यक्षता

इस सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे। उनके साथ निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी उद्घाटन सत्र में मौजूद रहेंगे और राज्य निर्वाचन आयुक्तों को संबोधित करेंगे। आयोग का कहना है कि यह मंच केंद्र और राज्यों के चुनाव निकायों को एक साथ लाकर व्यावहारिक समस्याओं, कानूनी चुनौतियों और तकनीकी समाधान पर खुलकर चर्चा करने का अवसर देगा।

End of Feed