Earthquake in Ranchi: झारखंड के रांची और जमशेदपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप सुबह 9:20 मिनट पर आया, जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
जमशेदपुर के कुछ इलाकों में लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए। लोगों ने कुछ सेंकेंड तक कंपन महसूस किया। चाईबासा के चक्रधरपुर में भी भूकंप के झटकों से डरकर घर से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रांची से 43 किमी दक्षिणपूर्व खूंटी भूकंप का केंद्र रहा। भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
खबर अपडेट की जा रही है...
