देश

Earthquake in Delhi: छोटी दिवाली पर भी दिल्ली में आया भूकंप, यहां महसूस की गई कंपन

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 11, 2023, 06:13 PM IST

Earthquake in Delhi: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई की ओर से बताया गया कि 2.6 तीव्रता का यह भूकंप दोपहर तीन बजकर 36 मिनट पर दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में 10 किमी की गहराई में महसूस किया गया।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : AP

Earthquake in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में छोटी दिवाली के रोज भी भूकंप ने दस्तक दी। शनिवार (11 नवंबर, 2023) को यह कंपन दोपहर के समय महसूस की गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई की ओर से बताया गया कि 2.6 तीव्रता का यह भूकंप दोपहर तीन बजकर 36 मिनट पर दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में 10 किमी की गहराई में महसूस किया गया।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र दिल्ली के 20 किलोमीटर उत्तर में बुराड़ी के नजदीक रहा। भूकंप के यह हल्के झटके अपराह्न तीन बजकर 36 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

वैसे, यह झटके ऐसे वक्त पर आए हैं, जब हाल-फिलहाल में पड़ोसी मुल्क में नेपाल में भूकंप के चलते बड़ा नुकसान हुआ था। वहां भूकंप के चलते कम से कम 157 लोगों की मौत हो गई थी। बड़ी संख्या में मकानों के क्षतिग्रस्त या नष्ट होने के चलते देश के पश्चिमोत्तर हिस्से के पर्वतीय गांवों में हजारों लोगों को कड़ाके की ठंड के बावजूद रात को बाहर सड़कों पर सोना पड़ा था। नेपाल में जब भूकंप आया था, तब अपने उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए थे।

earthquake in delhi

earthquake in delhi

पतंजलि के संस्थापक अध्यक्ष बाबा रामदेव और महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने एक रोज पहले शुक्रवार को नेपाल के भूकंप पीड़ितों के लिए जरूरी सामान तथा खाद्य सामग्री से भरे आठ ट्रक रवाना किए। रामदेव ने बताया कि इन ट्रकों में पतंजलि ने लगभग 50 टन राहत सामग्री के रूप में टैंट, कंबल, बर्तन, आटा, चावल, दालें, तेल, नमक, मसाले, साबुन और तिरपाल भेजे।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article