देश

भूकंप के झटकों से हिला कश्मीर, अफगानिस्तान में था भूकंप का केंद्र, तीव्रता 5.9, घरों से बाहर आए लोग

Earthquake in Kashmir : कश्मीर घाटी में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान की सीमा पर था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र 71.38 डिग्री पूर्व, 36.13 डिग्री उत्तर और जमीन में 86 किलोमीटर भीतर था।

Image

कश्मीर में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Earthquake in Kashmir : कश्मीर घाटी में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान की सीमा पर था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र 71.38 डिग्री पूर्व, 36.13 डिग्री उत्तर और जमीन में 86 किलोमीटर भीतर था। झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों एवं इमारतों से बाहर निकल आए। फिलहाल अभी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप के लिहाज से अफगानिस्तान संवेदनशील क्षेत्र

कश्मीर में तीन दिन पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। बीते बुधवार को किश्तवाड़ जिले में 2.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप भारतीय मानक समय (आईएसटी) के अनुसार सुबह करीब 5:14 बजे अक्षांश 33.18 एन और देशांतर 75.89 ई पर आया। भूकंप की गहराई 5 किमी बताई गई है। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के अनुसार, अफगानिस्तान मौसमी बाढ़, भूस्खलन और भूकंप सहित प्राकृतिक आपदाओं के प्रति अत्यधिक संवेदनशील बना हुआ है।

टेक्टोनिक प्लेट्स का टकराव

अफगानिस्तान यूरोशियन प्लेट और इंडियन प्लेट के बीच स्थित है। जब ये प्लेटें एक-दूसरे से टकराती हैं या खिसकती हैं, तो जमीन के अंदर जबरदस्त तनाव बनता है, जो भूकंप के रूप में बाहर आता है।

अफगानिस्तान में कई सक्रिय फॉल्ट लाइन्स

यही नहीं, अफगानिस्तान में कई सक्रिय फॉल्ट लाइन्स हैं। चमन फॉल्ट एक प्रमुख फॉल्ट लाइन है जो अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बॉर्डर के पास है। यह काफी सक्रिय है।इस क्षेत्र में धरती की परतें लगातार हलचल में रहती हैं, जिससे अक्सर मध्यम से लेकर तेज भूकंप आते रहते हैं। अफगानिस्तान में कई इलाके पहाड़ी और कमजोर जमीन वाले हैं, साथ ही ज्यादातर घर और इमारतें भूकंपरोधी नहीं होतीं, जिससे नुकसान ज्यादा होता है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त