Earthquake in Sonipat, Haryana : देश की राजधानी दिल्ली के सटे प्रदेश हरियाणा के सोनीपत में आज सुबह 04:00 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि रविवार सुबह हरियाणा के सोनीपत में रिक्टर पैमाने पर 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। उन्होंने बताया कि झटके सुबह 4 बजे के आसपास महसूस किए गए। एनसीएस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा गया कि आज सुबह 4 बजे हरियाणा के सोनीपत में रिक्टर पैमाने पर 3.0 तीव्रता का भूकंप आया।
हरियाणा के सोनीपत में भूकंप
घटना में किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। एनसीएस ने बताया कि इससे पहले 20 नवंबर को महाराष्ट्र के हिंगोली में रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप 5 किमी की गहराई पर आया। एनसीएस ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया कि परिमाण का भूकंप: 3.5, 20-11-2023 को 05:09:29 IST पर आया, अक्षांश: 19.41 और लंबाई: 77.34, गहराई: 5 किमी, स्थान: हिंगोली, महाराष्ट्र।
