देश

Gujarat Earthquake: गुजरात के कच्छ में डोली धरती, जानिए कितनी रही तीव्रता

Gujarat Earthquake: गुजरात के कच्छ में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 रही।

Image

गुजरात के कच्छ में आया भूकंप

Gujarat Earthquake: गुजरात में एक बार फिर भूकंप आया है। गुरुवार को कच्छ में सुबह आठ बजकर छह मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 रही। इसकी गहराई 15 किमी थी। गांधीनगर में भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के अधिकारियों ने कहा कि भूकंप का केंद्र भारत-पाकिस्तान सीमा के पास कच्छ जिले के खावड़ा शहर से 30 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में 15.2 किलोमीटर की गहराई पर था।

जिला अधिकारियों ने बताया कि कच्छ में किसी भी इलाके से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। कच्छ में 28 जनवरी को भी चार तीव्रता का भूकंप आया था। कच्छ जिला 'उच्च जोखिम' वाले भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है और इस क्षेत्र में कम तीव्रता के झटके नियमित रूप से आते हैं। कच्छ को 2001 में एक बड़े भूकंप ने हिलाकर रख दिया था जिससे कई कस्बे और गांव प्रभावित हुए थे। इसमें लगभग 13,800 लोग मारे गए थे और 1.67 लाख घायल लोग घायल हुए थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article