Earthquake In Andaman Nicobar: भूकंप के तेज झटकों से हिली अंडमान और निकोबार की धरती, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता?

Earthquake In Andaman Nicobar: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के करीब रविवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई। यह झटके दोपहर 12 बजकर 6 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र डिगलीपुर से करीब 126 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में था। यह सतह से करीब 90 किलोमीटर की गहराई में आया।

Earthquake In Andaman Nicobar: अंडमान सागर में रविवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।

EARTHQUAKE 1

अंडमान और निकोबार में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए।(फोटो सोर्स: iStock)

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है।

भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप अपराह्न 12 बजकर छह मिनट पर आया और इसका केंद्र 90 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

हालांकि, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के मुख्य सचिव डॉ. चंद्र भूषण कुमार ने कहा, ‘‘नौ नवंबर को अपराह्न करीब 12:08 बजे 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। उत्तरी और मध्य अंडमान के मायाबंदर, रंगत और इसके आसपास के इलाकों में झटके महसूस किए गए। हमने सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया है और मानक प्रोटोकॉल लागू हैं।’’

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई टीमें भूकंपीय गतिविधि पर सक्रिय रूप से नजर रख रही हैं। कुमार ने कहा, ‘‘एहतियाती उपाय के तौर पर हमने पर्यटकों और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।’’

पोर्ट ब्लेयर स्थित जिला आपातकालीन अभियान केंद्र (डीईओसी) के अनुसार, भूकंप का केंद्र समुद्र में बैरन द्वीप के उत्तर में 96 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

End Article
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor ...

End of Feed