देश

Earthquake : रांची में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जमशेदपुर में भी डोली धरती

Earthquake : झारखंड के कई हिस्सों में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई. भूकंप के झटके राजधानी रांची और जमशेदपुर में महसूस किए दए।

Image

रांची में महसूस किए गए भूकंप के झटके।

Earthquake in Ranchi : झारखंड के कई हिस्सों में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। भूकंप के झटके राजधानी रांची और जमशेदपुर में महसूस किए दए। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोग डरे हुए थे। हालांकि, अभी तक किसी तरह के जान एवं माल का नुकसान होने की कोई खबर नहीं है।

eartquake.

eartquake.

9 बजकर 20 मिनट पर महसूस किए गए झटेक

रांची और जमशेदपुर के कई इलाकों में भूकंप के ये झटके सुबङ 9 बजकर 20 मिनट पर महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि ये झटके करीब पांच सेकेंड तक आए। भूकंप का केंद्र झारखंड के खरसावां से 13 किलोमीटर दूर जमीन के भीतर था। भूकंप को रिक्टर स्केल पर मापा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तरंगों को मापने का गणितीय पैमाना होता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को केंद्र यानी 1 से 9 तक मापा जाता है। ये स्केल धरती से निकली उर्जा के आधार पर तीव्रता को मापता है।

इसलिए आते हैं भूकंप

पृथ्वी के अंदर कई प्लेटे हैं जो घूमती रहती हैं। दो प्लेटे जब आपस में टकराती हैं तो उनमें कंपन शुरू होती है। ये कंपन ही भूकंप का कारण बनते हैं। यही नहींधरती के अंदर चट्टानें दबाव में रहती हैं और जब यह दबाव एक सीमा से अधिक हो जाता है, तो वे अचानक टूट जाती हैं। भूकंप कई तरह के होते हैं, जैसे कि इंसानी गतिविधियों से पैदा होने वाले भूकंप, ज्वालामुखी से जुड़े भूकंप, गुफाओं और सुरंगों के टूटने से आने वाले भूकंप, और परमाणु या रासायनिक विस्फोट से पैदा होने वाले भूकंप।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अरुणाचल सीमा पर कई जगहों पर चीनी सेना से है आमना-सामना, ITBP प्रमुख का बड़ा बयान

अरुणाचल सीमा पर कई जगहों पर चीनी सेना से है आमना-सामना, ITBP प्रमुख का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ