यूपी के शामली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटकों को महसूस किए जाने के बाद उत्तर पूर्व स्थित राज्य मणिपुर में भी धरती डोली। यहां रिक्टर स्केल पर तीव्रता चार दर्ज की गई। करीब 10 किमी की गहराई में जलजले ने दस्तक दी थी और उखरूल के करीब केंद्र था। इससे पहले बीती रात रात 9.31 बजे पर हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे जिसका केंद्र शामली में था। यह इलाका पश्चिमी उत्तर प्रदेश की चीनी बेल्ट के रूप में जाना जाता है।
यूपी, हरियाणा और मणिपुर में भूकंप के झटके
An earthquake of magnitude 4.0 occurred today at 06:14:55 IST; Latitude: 25.13 & Longitude: 94.67, Depth: 10 Km, Lo… t.co/DLVRJoRVLv
— ANI (@ANI) Feb 4, 2023
पांच जनवरी को दिल्ली में महसूस किए गए थे भूकंप के झटके
इससे पहले पांच जनवरी को भी दिल्ली-एनसीआर मं भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.9 थी। दिल्ली-एनसीआर में करीब 4 सेकेंड तक लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों में रहने वाले लोगों ने भूकंप काफी ज्यादा महसूस हुआ।
