Earthquake: फिर हिली धरती, अंडमान निकोबार में 4.3 और तुर्की में 5.3 तीव्रता का आया भूकंप, कई इमारतें क्षतिग्रस्त, कुछ लोग घायल

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 11, 2023, 06:45 AM IST

Earthquake: भूकंप ने एक बार फिर धरती को हिला दिया। भारत के अंडमान निकोबार में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया जबकि तुर्की में 5.3 तीव्रता का भूकंप ने भारी नुकसान पहुंचाया है। कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं जबकि कई लोग घाय हो गए।

Earthquake: एक फिर भूकंप ने धरती को झकझोर दिया। भारत के अंडमान गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि 4.3 तीव्रता भूकंप आया जबकि तुर्की में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को पोर्टब्लेयर अंडमान और निकोबार द्वीप के 112 किमी एसएसई में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप की गहराई 10 किमी दर्ज की गई। जबकि तुर्की के अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को दक्षिणी तुर्की में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और 23 लोग घायल हो गए।

Earthquake, Earthquake in Andaman and Nicobar, Earthquake in Turkey, Earthquake News

अंडमान-निकोबार और तुर्की में भूकंप

एनसीएस ने ट्वीट किया कि परिमाण का भूकंप: 4.3, 11-08-2023 को 02:56:12 IST पर आया, अक्षांश: 10.66 और लंबाई: 93.04, गहराई: 10 किमी, स्थान: पोर्टब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप, भारत से 112 किमी एसएसई। इससे पहलेनेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि सोमवार को अंडमान और निकोबार द्वीप में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप द्वीपों पर भारतीय मानक समय (IST) 12:53:24 बजे आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने कहा कि भूकंप 10 किमी की गहराई पर आया।

End of Feed