मुंबई में आज UAE के विदेश मंत्री से मिलेंगे एस जयशंकर, आपसी सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे दोनों देश

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर की आगामी बैठकों के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा, '19 और 20 अक्टूबर 2026 को विदेश मंत्री मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री महामहिम शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान की आधिकारिक यात्रा की मेजबानी करेंगे।

Jaishankar to meet Nahyan: विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अपने समकक्ष अब्दुल बिन जायद अल नहयान के साथ मुलाकात करेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस बैठक में दोनों देश अपने आपसी सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया एवं वैश्विक हालात और अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। दोनों विदेश मंत्रियों की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। विदेश मंत्री जयशंकर 20 अक्टूबर को अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रूबियो से मिलेंगे।

S jaishankar

आपसी संबंधों की समीक्षा करेंगे भारत-यूएई।

20 को रूबियो से मिलेंगे जयशंकर

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर की आगामी बैठकों के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा, '19 और 20 अक्टूबर 2026 को विदेश मंत्री मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री महामहिम शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान की आधिकारिक यात्रा की मेजबानी करेंगे। 20 अक्टूबर को विदेश मंत्री अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ बातचीत करेंगे और अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।'

End of Feed