DUSU चुनाव में NSUI की हार पर कांग्रेस में मंथन, कई नेताओं पर गिर सकती है गाज

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में NSUI के एक भी सीट नहीं जीतने के बाद कांग्रेस ने हार के कारणों की समीक्षा शुरू कर दी है। राहुल गांधी ने प्रदर्शन पर रिपोर्ट मांगी है, जबकि संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने NSUI प्रभारी कन्हैया कुमार से विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में एनएसयूआई के खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के भीतर संगठन स्तर पर मंथन शुरू हो गया है। चुनाव में NSUI एक भी सीट जीतने में सफल नहीं रही। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने हार के कारणों और चुनावी रणनीति की समीक्षा शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रदर्शन को लेकर संगठन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

nsuo

DUSU में NSUI की करारी हार पर कांग्रेस में मंथन, राहुल गांधी ने मांगी रिपोर्ट। PTI

राहुल गांधी ने मांगी रिपोर्ट

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने एक बार फिर कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से डूसू चुनाव के प्रदर्शन को लेकर रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद वेणुगोपाल ने एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार को तलब किया और चुनाव में हार के कारणों पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

End of Feed