'सच्चा स्टार वही, जो रोशनी फैलाए...', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म कलाकरों से हानिकारक उत्पादों का विज्ञापन न करने की अपील

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में फिल्म कलाकारों से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों का विज्ञापन न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय कलाकारों का युवाओं और बच्चों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। राष्ट्रपति ने फिल्म पुरस्कारों की जूरी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और फिल्म उद्योग के कामगारों, छोटे कलाकारों व सहायकों के सम्मान तथा सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को फिल्मी कलाकारों से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों का विज्ञापन न करने की अपील की। युवाओं पर मशहूर हस्तियों के विचारों के प्रभाव को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि एक ''सच्चा स्टार'' रोशनी फैलाता है, अंधेरा नहीं। मुर्मू ने 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के पास एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित एक भव्य समारोह में फिल्म उद्योग की शीर्ष हस्तियों की मौजूदगी में 2024 के लिए विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए।

draupadi murmu
मुर्मू ने कलाकारों से हानिकारक उत्पादों का विज्ञापन न करने की अपील की।

राष्ट्रपति ने कहा, ''जब सफल कलाकार अनुशासित जीवनशैली के फायदों पर बात करते हैं, तो लाखों बच्चे और युवा उनका अनुसरण करते हैं। इसलिए मैं लोकप्रिय कलाकारों से अपील करती हूं कि वे लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों का विज्ञापन न करें। एक सच्चा सितारा वही है जो रोशनी फैलाता है, अंधेरा नहीं।''

End of Feed