जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों ने ड्रोन को मार गिराया, तलाश अभियान जारी

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 13, 2023, 10:17 AM IST

सूत्रों ने कहा कि अब तक बरामद की गई चीजों में एके राइफल की कुछ मैगजीन, एक सील बंद डिब्बा और नकदी शामिल है।

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक ड्रोन को मार गिराया और इलाके में व्यापक तलाश अभियान जारी है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ड्रोन से जुड़े पैकेट से एके राइफल की कुछ मैगजीन, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया है।

Drone Shot down

सुरक्षा बलों ने ड्रोन को मार गिराया (प्रतीकात्मक)

घेराबंदी कर मार गिरायासूत्रों के मुताबिक, बुधवार रात नियंत्रण रेखा से सटे बेरी पाटन और सियोट के इलाकों में हवा में कोई संदिग्ध वस्तु देखी गई, जिसके बाद व्यापक स्तर पर घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल इस अभियान में एक ड्रोन को मार गिराने में कामयाब रहे।

End of Feed