देश

बस चलाते समय ड्राइवर की मौत, कंडक्टर की सूझबूझ से बची लोगों की जान

बीएमटीसी अधिकारियों के अनुसार किरण कुमार नेलामंगला से बस को चलाकर दासनपुरा ले जा रहा था। ड्यूटी के दौरान कुमार को दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश हो गया।

Image

चलती बस में ड्राइवर की मौत

Driver dies while driving bus: बेंगलुरू शहर में बुधवार को बीएमटीसी की बस चलाते समय 40 वर्षीय चालक को दिल का दौरा पड़ा जिससे उसकी मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना सुबह 11 बजे हुई जब बस नेलामंगला से दासनपुरा जा रही थी। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें दिखायी दे रहा है कि चालक को दिल का दौरा पड़ने के बाद बस ने बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (बीएमटीसी) की एक और बस को टक्कर मार दी। इसके बाद परिचालक ने तुरंत चालक की सीट पर बैठकर बस को अपने नियंत्रण में ले लिया।

मृतक का नाम किरण है और वह 39 साल का था। किरण बीएमटीसी डिपो 40 में कार्यरत था। बीएमटीसी अधिकारियों के अनुसार किरण कुमार नेलामंगला से बस को चलाकर दासनपुरा ले जा रहे थे। ड्यूटी के दौरान कुमार को दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश हो गया। परिचालक ओबलेश ने साहस का परिचय देते हुए तुरंत गाड़ी को सुरक्षित तरीके से रोक दिया, जिससे सभी यात्री बच गए और कोई दुर्घटना नहीं घटी।

इसके बाद ओबलेश ने कुमार को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दिल का दौरा पड़ने से चालक की मौत की पुष्टि की।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article