दुश्मनों के हमलों को नाकाम करेगी Vshorads मिसाइल; पोखरण में DRDO ने किया सफल परीक्षण

VSHORADS Missiles: दुनिया में एक तरफ जहां युद्ध छिड़ा हुआ है वहीं भारत लगातार अपनी सैन्य शक्तियों को सशक्त कर रहा है। इसी कड़ी में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने तकनीकी रूप से उन्नत शॉर्ट रेंज हवाई रक्षा प्रणाली की तीन उड़ानों का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में हुआ।

KEY HIGHLIGHTS
  • दुश्मनों के हर हमले को नाकाम करने में सक्षम।
  • राजस्थान के पोखरण में हुआ Vshorads मिसाइल परीक्षण।

VSHORADS Missiles: भारत ने तकनीकी रूप से उन्नत शॉर्ट रेंज हवाई रक्षा प्रणाली की तीन उड़ानों का सफल परीक्षण किया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा गुरुवार और शुक्रवार को राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में उड़ानों के परीक्षण किए गए।

DRDO

शॉर्ट रेंज हवाई रक्षा मिसाइल परीक्षण

सफल रहा मिसाइल परीक्षण

परीक्षण तेज गति से आ रहे लक्ष्यों के विरुद्ध किए गए, जिसमें अधिकतम सीमा और अधिकतम ऊंचाई पर इंटरसेप्शन के बेहद महत्वपूर्ण मापदंडों को हासिल किया गया। इन विकास परीक्षणों में विभिन्न परिस्थितियों में लक्ष्य को भेदने और मार गिराने की हथियार प्रणाली की क्षमता प्रदर्शित की गई। इसमें अपनी ओर आ रहे लक्ष्य, दूर जा रहे लक्ष्य और ऊपर से क्रॉस कर रहे लक्ष्य को भेदना शामिल था।

End of Feed