देश

DRDO बना रहा घातक क्रूज मिसाइल, जानें इसकी खासियत और मारक क्षमता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2023, 10:04 PM IST

Submarine launched Cruise Missile: डीआरडीओ के अधिकारियों के मुताबिक, सबमरीन से लॉन्च की जाने वाली क्रूज मिसाइल जमीन से हमीन और जहाज पर हमला करने में सक्षम है।

Image

डीआरडीओ बना रहा सबमरीन लॉन्च क्रूज मिसाइल

Photo : BCCL

Submarine launched Cruise Missile: भारतीय सेना के हाथ एक और घातक हथियार लगने वाला है। दरअसल, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) सबमरीन से लॉन्च की जाने वाली क्रूज मिसाइल बना रहा है। जानकारी के मुताबिक, इसी साल फरवरी में इस मिसाइल का परीक्षण किया जा चुका है। डीआरडीओ ने 402 किलोमीटर की रेंज पर इसका परीक्षण किया था और मिसाइल ने सभी मिशन उद्देश्यों को भी हासिल किया था।

डीआरडीओ के अधिकारियों के मुताबिक, सबमरीन से लॉन्च की जाने वाली क्रूज मिसाइल जमीन से हमीन और जहाज पर हमला करने में सक्षम है। इतना ही नहीं यह मिसाइल अधिकतम 500 किलोमीटर तक हमला करने में सक्षम है।

जानें मिसाइल की खासियत

डीआरडीओ की ओर से विकसित की जा रही मिसाइल की रेंज 500 किलोमीटर तक है। वहीं इसकी लेंथ 5.6 मीटर है। मिसाइल का वजन 975 किलोग्राम और स्पीड 0.7 M है। यह मिसाइल में INS/GPS With RF Seeker at Terminal Phase नेविगेशन सिस्टम से लैस है।

भारत में ही बनेंगे लड़ाकू विमानों के इंजन

डीआरडीओ प्रमुख डॉ. समीर वी कामत ने शनिवार को बताया कि वायु सेना के लड़ाकू विमान स्वदेशी इंजनों से लैस होंगे। भारत में एलसीए मार्क 2 और स्वदेशी एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) के पहले दो स्क्वाड्रन के इंजनों का घरेलू स्तर पर उत्पादन किया जाएगा। इसके लिए अमेरिका से सभी प्रकार की मंजूरियां मिल चुकी हैं। बता दें कि अमेरिका की जनरल इलेक्ट्रिक और भारत की एचएएल संयुक्त रूप से इन इंजनों का उत्पादन करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article