DRDO को मिली बड़ी सफलता, हाइपरसोनिक मिसाइलों के लिए ‘स्क्रैमजेट इंजन' का जमीनी परीक्षण किया

डीआरडीओ द्वारा किए गए इस स्क्रैमजेट कम्बस्टर परीक्षण से भारत की हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक को एक नई दिशा मिली है और यह रक्षा क्षेत्र में भारत की रणनीतिक क्षमता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने हाल ही में ‘स्क्रैमजेट कम्बस्टर’ का सफलतापूर्वक जमीनी परीक्षण किया है, जो हाइपरसोनिक मिसाइलों के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परीक्षण डीआरडीओ की हैदराबाद स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) द्वारा किया गया और इसमें 120 सेकंड तक सक्रिय ‘कूल्ड स्क्रैमजेट कम्बस्टर’ का प्रदर्शन किया गया।

drdo

मिसाइलों के लिए स्क्रैमजेट इंजन का परीक्षण (Defense ministry)

End of Feed