Ayodhya: अयोध्या जाने वालों के लिए खुशखबरी, रामनगरी में 14 जनवरी के बाद चलेंगी डबल डेकर बसें

Ayodhya Double Decker Bus: रामनगरी अयोध्या में डबल डेकर बसों का संचालन होने वाला है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि 14 जनवरी के बाद अयोध्या में डबल डेकर बसों का संचालन किया जाएगा। दयाशंकर सिंह ने अयोध्या में देश और दुनिया से लोग आ रहे हैं। ऐसे में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए हम एयरपोर्ट की तर्ज पर बस डिपो बनाने जा रहे हैं।

Ayodhya Double Decker Bus: रामनगरी अयोध्या में डबल डेकर बसों का संचालन होने वाला है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि 14 जनवरी के बाद अयोध्या में डबल डेकर बसों का संचालन किया जाएगा। श्रद्धालु इस डबल डेकर बस में बैठकर अयोध्या भ्रमण का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही दयाशंकर सिंह ने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ से जुड़ी जानकारी भी साझा कीं।

Ayodhya Daya Shankar Singh

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

अतिरिक्त बसों का होगा संचालन

उन्होंने कहा कि 13 तारीख से लोग प्रयागराज पहुंचने लगेंगे और 14 तारीख को सबसे बड़ा स्नान है। ऐसे में सभी लोगों को वहां तक पहुंचाने की हमारी जिम्मेदारी है। यहां भी जितनी बसों की जरूरत होगी उस डिमांड के हिसाब से अयोध्या में हम लोग बसें लगा रहे हैं।

End of Feed