Kedarnath temple : उत्तराखंड स्थित चार धामों के खुलने का ऐलान हो गया है। केदारनाथ मंदिर के कपाट 26 अप्रैल को और बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। मंदिर समिति ने शुक्रवार को बताया कि इसी तरह गंगोत्री एवं यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को प्रात: 7 बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे।बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित धार्मिक समारोह में पंचांग गणना के पश्चात विधि विधान से कपाट खुलने की तिथि तय हुई। नवंबर महीने में चार धामों के कपाट बंद कर दिए गए थे।
बद्रीनाथ धाम
बद्रीनाथ धाम उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में है। इसके कपाट 19 नवंबर को बंद हुए थे। बद्रीनाथ मंदिर में भगवान विष्णु के एक स्वरूप 'बद्रीनारायण' की पूजा की जाती है। उनकी 3 मीटर (3.3 फीट) लंबी शालिग्राम से निर्मित मूर्ति के बारे में ये कहा जाता है कि इसे आदि शंकराचार्य ने 8वीं शताब्दी में नारद कुण्ड से निकालकर स्थापित किया था। मंदिर के कपाट हर साल अप्रैल-मई में खोल दिए जाते हैं।भगवान #बदरी_विशाल के कपाट इस वर्ष 27 अप्रैल को प्रात: 07:10 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बसंत_पंचमी के… t.co/4zxcvd3kQo
— ANI (@ANI) Jan 26, 2023
