देश

बागेश्वर धाम की सुरक्षा राम भरोसे? पुलिस दिखी नदारद, सुविधाओं की भी कमी; बाबा धीरेंद्र शास्त्री को मिल चुकी है धमकी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 27, 2023, 04:01 PM IST

Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर धाम सरकार बाबा धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। विवादों के बीच उनके दरबार लगने जारी है। उनके समर्थक जहां उन्हें चमत्कारी बता रहे हैं, वहीं विरोधी उनपर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है।

Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर धाम में जहां हर रोज हजारों श्रद्धालू पहुंचते हैं, वहीं की सुरक्षा की स्थिति दयनीय है। वो भी तब, जब बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

टाइम्स नाउ नवभारत ने जब बागेश्वर धाम का रियलिटी चेक किया तो कई खामियां सामने आ गईं। यहां सुरक्षा से लेकर सड़क तक की स्थिति दयनीय है। लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यहां एक भी जवान तैनात नहीं दिखे। बागेश्वर धाम में हर मंगलवार और शनिवार को तीन लाख तक लोग आते हैं, लेकिन यहां सुरक्षा न के बराबर ही था।

भक्तों के लिए न तो पीने के लिए पानी की सुविधा दिखी और नहीं सही सड़क। महिलाओं के लिए शौचालय की भी व्यवस्था नहीं है। गांव में अंदर आने के लिए कच्ची सड़क दिखी तो गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा भी नहीं है। यहां की सुरक्षा और सुविधा देखकर सरकार और प्रशासन दोनों सवालों के घेरे में आता दिखा। धमकी के बाद धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा तो बढ़ा दी गई है लेकिन लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा का क्या?

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article