'पता नहीं किस दुनिया में रहती हैं वित्त मंत्री' बजट पर चर्चा को लेकर प्रियंका गांधी ने निर्मला सीतारमण को घेरा

प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, मैं नहीं जानती कि वह (वित्त मंत्री) किस दुनिया में रहती हैं। वह कह रही हैं कि बेरोजगारी नहीं बढ़ी है, महंगाई नहीं बढ़ी है।

Priyanka Slams FM's Reply On Budget Debate: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर कटाक्ष करते हुए मंगलवार को कहा कि पता नहीं कि वह किस दुनिया में रहती हैं कि उन्हें महंगाई और बेरोजगारी नहीं दिखाई दे रही है। सीतारमण ने लोकसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट के पीछे कई घरेलू और वैश्विक कारण हैं।

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी का पलटवार

वित्त मंत्री किस दुनिया में रहती हैं

उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय मुद्रास्फीति दहाई के अंक में थी और 10 से अधिक पहुंच गई थी, लेकिन अब ऐसी स्थिति बिल्कुल नहीं है। इस पर प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, मैं नहीं जानती कि वह (वित्त मंत्री) किस दुनिया में रहती हैं। वह कह रही हैं कि बेरोजगारी नहीं बढ़ी है, महंगाई नहीं बढ़ी है।

आम बजट 2025-26 पर चर्चा का जवाब देते हुए सीतारमण ने कहा कि मुद्रास्फीति की प्रवृत्ति, विशेष रूप से खाद्य नरम होती दिख रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार 2025-26 में लगभग पूरी उधारी का उपयोग पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण के लिए कर रही है। केंद्रीय बजट पर बहस पर वित्त मंत्री के जवाब के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका गांधी ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, मुझे नहीं पता कि वह किस ग्रह पर रह रही हैं। वह कह रही हैं कि कोई मुद्रास्फीति नहीं है, बेरोजगारी में कोई वृद्धि नहीं हुई है, कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

End of Feed