ED raids on Congress leaders : रायपुर में कांग्रेस के प्लेनरी सत्र से पहले सोमवार सुबह से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के घर पर ईडी का छपा पड़ रहा है। छापा प्रदेश कांग्रेस के कोषध्यक्ष, नगर निगम के चेयरमैन और प्रवक्ता के घर पर डाला जा रहा है। कांग्रेस ने मोदी सरकार और अधिकारियों को चेतावनी दी है की उसकी शराफत को कमजोरी न माना जाए। मौसम बदलते वक्त नहीं लगता। पार्टी की तरफ से महासचिव जयराम रमेश और मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने मोदी सरकार पर प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया है। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया की 'भारत जोड़ो यात्रा' की सफलता से बौखलाई मोदी सरकार निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है।
रायपुर में सोमवार को कांग्रेस नेताओं के यहां ईडी का छापा पड़ा।
सोमवार सुबह नेताओं के यहां ईडी के छापे
कांग्रेस का अधिवेशन शुरू होने में तीन दिन का समय बचा है। लेकिन सोमवार सुबह पांच बजे से कांग्रेसी नेताओं के घर ईडी का छापा शुरू हो गया। पवन खेड़ा ने कहा कि पिछले आठ सालों में 95 परसेंट ईडी के छापे विपक्षी नेताओं के ऊपर डाले गए हैं। खेड़ा ने सवाल उठाया कि क्या वजह है की हेमंत विश्व सरमा, नारायण राणे, सुभेंदु अधिकारी, रेड्डी ब्रदर्स जैसे लोगों के बीजेपी में शामिल होते ही वे वाशिंग मशीन से धुलकर पाक-साफ हो गए। खेड़ा ने आंकड़ों के माध्यम से बताया की किस तरह और किन राजनीतिक दलों के ऊपर कितने छापे पिछले आठ सालों में डाले गए। 2014 से अब तक ED ने विपक्षी पार्टियों पर इतनी बार रेड किया-- कांग्रेस -24
- टीएमसी -19
- एनसीपी -11
- शिवसेना -8
- डीएमके -6
- बीजद -6
- आरजेडी -5
- बीएसपी -5
- सपा -5
- टीडीपी -5
- इनेलो -3
- वाईएसआरसीपी -3
- सीपीएम -2
- एनसी -2
- पीडीपी-2
- एआईएडीएमके -1
- एमएनएस -1
- एसबीएसपी -1
- इंडस्ट्रीज -2
'मौसम बदलते वक्त नहीं लगता'
कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आरोप लगाने के साथ चेतवानी भी दी। पवन खेड़ा ने सरकार के साथ अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि 'मौसम बदलते वक्त नहीं लगता। उन्होंने कहा की कई जगह हमारी सरकार है, कई जगह हमारी सरकार आने वाली है। 2024 भी आने वाला है, मौसम बदलने वाला है। हमारी शराफत को हमारा गहना समझो, हमारी कमजोरी मत समझना। दोनों नेताओं ने कहा की इन छापों से कांग्रेस के प्लेनरी सत्र पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इन छापों के बावजूद मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हमला और तेज होगा।'देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
