'मैं PM मोदी से करता हूं प्यार...', दिल्ली में अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ट्रंप ने अचानक किया फोन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राजदूत सर्जियो गोर से फोन पर बातचीत की और पीएम मोदी की जमकर प्रशंसा की।

US Independence Day Event: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राजदूत सर्जियो गोर से फोन पर बातचीत की और पीएम मोदी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताया और कहा कि वह उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं।

Modi Trump

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

ट्रंप ने अचानक किया फोन

सर्जियो गोर को किए फोन पर ट्रंप ने कहा, ''मैं भारत और पीएम मोदी से प्यार करता हूं...।'' उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते मौजूदा समय में जितने करीब हैं, उतने पहले कभी नहीं रहे हैं।

End of Feed