कर्नाटक में 'संकटमोचक' शिवकुमार का राज्याभिषेक आज; साथ में 13 मंत्री पद की शपथ लेंगे, डिप्टी सीएम पर बड़ा खेला

Karnataka Chief Minister Swearing in 2026: 64 वर्षीय कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार लोक भवन स्थित 'ग्लास हाउस' में शाम 4:05 बजे शपथ लेंगे, जहां राज्यपाल थावरचंद गहलोत उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

DK Shivakumar Oath Ceremony: कर्नाटक की सियासत का सबसे बड़ा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' यानी संकटमोचक कहे जाने वाले दिग्गज नेता डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) आज कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री (Chief Minister) के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेने जा रहे हैं। बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में होने जा रहे इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीके शिवकुमार के साथ उनका नया मंत्रिमंडल (कैबिनेट मंत्री) भी शपथ लेगा। डीके शिवकुमार ने कहा, 'तेरह मंत्री भी शपथ लेंगे।'

कर्नाटक में 'संकटमोचक' शिवकुमार का राज्याभिषेक आज; डिप्टी सीएम पर बड़ा खेला, गांधी परिवार पर नजरें!

कर्नाटक में 'संकटमोचक' शिवकुमार का राज्याभिषेक आज; डिप्टी सीएम पर बड़ा खेला, गांधी परिवार पर नजरें!

डिप्टी सीएम के नाम पर हुआ बड़ा 'खेला', दलित चेहरे को कमान!

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) के पद को लेकर आया है। सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान ने कर्नाटक में जातीय समीकरणों को साधने के लिए एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला है। वरिष्ठ दलित नेता डॉ. जी. परमेश्वर (G Parameshwara) को कर्नाटक का नया डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। जी. परमेश्वर का नाम आगे करके कांग्रेस ने राज्य के बड़े दलित वोट बैंक को एक बेहद मजबूत संदेश देने की कोशिश की है।

End of Feed