Shivakumar Swearing Ceremony: डीके शिवकुमार बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने लोकभवन के 'ग्लास हाउस' डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान, शिवकुमार के अलावा 13 अन्य विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
डिप्टी CM बने जी परमेश्वर
राज्यपाल ने जी परमेश्वर को डिप्टी सीएम पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। परमेश्वर सिद्दारमैया के नेतृत्व वाली सरकार में गृह मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। इससे पहले, मई 2018 से जुलाई 2019 तक मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जनता दल (एस) गठबंधन सरकार में भी उपमुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं। परमेश्वर एक प्रमुख दलित नेता हैं, जो वर्ष 2010 से 2018 के बीच लगातार रिकॉर्ड आठ वर्षों तक कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष रह चुके हैं।
किस-किस ने ली मंत्री पद की शपथ
शिवकुमार और जी परमेश्वर के अलावा मल्लिकार्जुन खरगे और सिद्दारमैया के बेटों प्रियांक खरगे और यतींद्र सिद्दारमैया ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके शपथ लेने वाले विधायकों में एच मुनियप्पा, के जे जॉर्ज, एमबी पाटिल, रामलिंगा रेड्डी, सतीश जारकीहोली, कृष्णा बायरेगौड़ा, यू टी खादर, ईश्वर खंड्रे, बिरथी सुरेश और शरण प्रकाश पाटिल शामिल हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन हुआ शामिल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केरल के मुख्यमंत्री सतीशन, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
सोनिया गांधी ने शिवकुमार को दी बधाई
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी ने शिवकुमार को फोन पर बधाई दी। शिवकुमार ने बताया कि उन्होंने सोनिया गांधी को भरोसा दिलाया कि वह सभी को साथ में लेकर चलेंगे। शिवकुमार ने बताया, ''सोनिया गांधी ने मुझसे फोन पर बात की। शुरू से ही उन पर मेरा बहुत भरोसा रहा है। उन्होंने ही मुझे (राज्य में) पार्टी का अध्यक्ष बनाया था। उन्होंने मुझे बधाई दी और मुझसे सभी को साथ लेकर चलने को कहा। उन्हें मुझ पर विश्वास है। मैंने उन्हें भरोसा दिलाया है कि मैं सभी को साथ लेकर चलूंगा।''
