देश

दिवाली और छठ के बाद भी यात्रियों को मिलती रहेगी इन स्पेशल ट्रेनों की सुविधा, रेलवे ने जारी की विशेष ट्रेनों की सूची

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 7, 2023, 06:20 PM IST

​ये स्पेशल ट्रेनें दिल्ली-पटना, दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, दानापुर-सहरसा, दानापुर-बेंगलुरु, अंबाला-सहरसा, मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर, पुरी-पटना, सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी, कोचुवेली-बेंगलुरु, बनारस-मुंबई, हावड़ा-रक्सौल, जैसी रूटों पर चलेंगी।​

Image

भारतीय रेलवे ने जारी की स्पेशल ट्रेनों की सूची

Photo : PTI

भारतीय रेलवे हर साल की तरह इस साल भी दिवाली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चला रही है। ये ट्रेनें यूपी और बिहार रूटों पर ज्यादा चल रही हैं। इन रूटों पर दिवाली और छठ के समय घर जानेवालों की काफी भीड़ होती है। रेलवे इन स्पेशल ट्रेनों को दिवाली और छठ के बाद भी चलाने की तैयारी में है। ताकि उसे बाद भी यात्रियों को सुविधा मिलती रहे।

स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

नॉर्दन रेलवे ने ट्वीट कर इन ट्रेनों के बारे में जानकारी दी है। उत्तरी रेलवे की ओर से ट्वीट कर कहा गया है- "दीपावली एवं छठ पूजा त्यौहारों के दौरान रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु उत्तर रेलवे द्वारा अन्य जोनल रेलों के सहयोग से निम्नलिखित त्यौहार विशेष रेलगाड़ियाँ चलाई जायेंगी जिनका विवरण निम्नानुसार है..."

special train list

special train list

282 स्पेशल ट्रेनें

धनतेरस, दिवाली, छठ पूजा जैसे त्यौहारी सीज़न के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने और ऑर्डर सुनिश्चित करने के लिए, भारतीय रेलवे ने 283 विशेष त्यौहार ट्रेनें शुरू की हैं। रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि ये विशेष ट्रेनें सामूहिक रूप से 4,480 यात्राएं करेंगी, जिससे व्यस्त छुट्टियों के मौसम के बीच बाहर जाने के इच्छुक यात्रियों को महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

किन रूटों पर स्पेशल ट्रेनें

ये स्पेशल ट्रेनें दिल्ली-पटना, दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, दानापुर-सहरसा, दानापुर-बेंगलुरु, अंबाला-सहरसा, मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर, पुरी-पटना, सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी, कोचुवेली-बेंगलुरु, बनारस-मुंबई, हावड़ा-रक्सौल, जैसी रूटों पर चलेंगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article