देश

मां-पापा को बेहोश कर मुझे बांध दिया...फिर किया ये काम; बर्खास्त IAS पूजा खेड़कर ने नौकर पर लगाए संगीन आरोप

पूर्व आईएएस प्रशिक्षु (प्रोबेशनर) पूजा खेड़कर ने आरोप लगाया है कि उनके घर में काम करने वाली एक महिला ने उन्हें और उनके माता-पिता को बेहोश किया और कीमती सामान लेकर फरार हो गई। इस मामले में पुणे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।

Image

बर्खास्त ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के घर में चोरी।

Photo : Twitter

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोपों के चलते विवादों में रहीं बर्खास्त ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर एक बार फिर चर्चाओं में हैं। उनके पुणे स्थित घर से एक चौंकाने वाली डकैती की वारदात सामने आई है। पूजा खेडकर ने आरोप अपने घर पर काम करने वाली नेपाली महिला पर लगाया है। आरोप है कि पूजा के घर में काम करने वाली महिला ने उन्हें और उनके माता-पिता को पहले बेहोश कर दिया और फिर तीनों को बांधकर घर से डकैती कर फरार हो गई। मामले में पुणे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पूर्व आईएएस प्रशिक्षु (प्रोबेशनर) पूजा खेड़कर ने आरोप लगाया है कि उनके घर में काम करने वाली एक महिला ने उन्हें और उनके माता-पिता को बेहोश किया और कीमती सामान लेकर फरार हो गई। इस मामले में पुणे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।

कैसे हुई घटना

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ये घटना शनिवार देर रात पूजा खेडकर के पुणे के बनार रोड स्थित उनके बंगले पर हुई। पूजा ने खुद पुलिस को फोन कर इस घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद जब मौके पर पुलिस की टीम पहुंची तो पूजा के मां-बाप बेहोशी की हालत में मिलें, जिन्हें तुरंत ही अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। इस दौरान पूजा का कहना है कि नेपाल की रहने वाली एक घरेलू सहायिका, जिसे हाल ही में काम पर रखा गया था। उसने शनिवार देर रात उन्हें और उनके माता-पिता (दिलीप और मनोरमा खेड़कर) को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद तीनों को बांध दिया गया और उनके मोबाइल फोन व कुछ कीमती सामान लेकर वह फरार हो गई।

पूजा ऐसे हुईं बंधन से आजाद

पहले भी विवादों में रही बर्खास्त आईएएस पूजा खेडकर ने बताया कि इसके बाद जब उन्हें होश आया तो उन्होंने किसी तरह खुद को आजाद कराने में सफल रहीं। इसके बाद एक दूसरे फोन से पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिस ने और क्या बताया?

बेहोश करके चोरी के इस मामले में पुलिस ने यह भी बताया कि अभी तक पूजा खेडकर ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी नहीं बताया है कि और कौन-सा सामान चोरी हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पूजा खेडकर का विवादों से पुराना नाता

पूजा खेडकर इससे पहले भी विवादों में रही हैं। पूजा खेड़कर 2022 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए चयनित हुई थीं और आईएएस की ट्रेनिंग (प्रोबेशन) पर थीं। लेकिन बाद में उन पर आरोप लगे कि उन्होंने अपनी परीक्षा आवेदन प्रक्रिया में गलत जानकारी देकर आरक्षण का लाभ लिया। इस मामले को लेकर काफी विवाद हुआ और सरकारी स्तर पर जांच भी शुरू की गई। पूजा खेड़कर ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। इसके अलावा, पिछले साल पूजा के माता-पिता के खिलाफ नवी मुंबई में रोड रेज की एक घटना के बाद एक ट्रक चालक के अपहरण से जुड़ा मामला भी दर्ज हुआ था, जिससे उनका परिवार पहले से ही चर्चा में रहा है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article