दिशा सालियान की मौत की CBI जांच के लिए पिता पहुंचे हाई कोर्ट, आदित्य ठाकरे की भूमिका की जांच की मांग, महाराष्ट्र में गरमाई सियासत

Disha Salian death case : दिशा सालियान की मौत आठ जून 2020 को उपनगरीय मलाड में एक आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। इसके बाद शहर की पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था। रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत का मामला काफी सुर्खियों में रहा है। इस मौत मामले में अर्जी दायर होने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में गरमा गई है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है।

Disha Salian death case : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत पर गहराया रहस्य और विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। दरअसल, दिशा के पिता सतीश सालियान अपनी बेटी की मौत की जांच नए सिरे से कराने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बुधवार को कोर्ट में दायर अपनी अर्जी में सतीश ने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है। इस मौत मामले में अर्जी दायर होने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में गरमा गई है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है।

disha salian

फिर हो सकती है दिशा सालियान की मौत की जांच।

आठ जून 2020 को इमारत से गिरने पर हुई दिशा की मौत

याचिका में आरोप लगाया गया है कि दिशा सालियान के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। बाद में कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों को बचाने के लिए राजनीतिक रूप से साजिश रची गई। दिशा सालियान की मौत आठ जून 2020 को उपनगरीय मलाड में एक आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। इसके बाद शहर की पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था। रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत का मामला काफी सुर्खियों में रहा है।

End of Feed