Haldwani Purification: खरगे ने जेपी नड्डा को हल्दानी 'शुद्धिकरण' मुद्दे पर लिखा पत्र, कहा- अभी तक दर्ज नहीं हुई FIR, सीएम को दें निर्देश

जेपी नड्डा को 2 सितंबर 2026 को भेजे अपने पत्र में खरगे ने लिखा कि इस शर्मनाक घटना के 24 दिन बीत जाने के बाद भी उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ एक एफआईआर (FIR) तक दर्ज नहीं की है।

Kharge Letter to Nadda: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई 'शुद्धिकरण' की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। खरगे ने नड्डा को संसद में दिए गए उनके आश्वासन की याद दिलाते हुए मांग की है कि वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी को इस घटना में शामिल सभी लोगों और संगठनों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करने का निर्देश दें।

Kharge

खरगे ने लिखा जेपी नड्डा को पत्र

क्या है पूरा मामला?

8 अगस्त 2026 को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया था। रैली के बाद कुछ असामाजिक तत्वों और संगठनों ने रामलीला मैदान को अपवित्र बताते हुए वहां कथित तौर पर मंत्रोच्चार और हवन के जरिए 'शुद्धिकरण' किया। खरगे ने इस घटना को छुआछूत और जातिवादी मानसिकता से जुड़ा बताते हुए भारी मन और दुख के साथ राज्यसभा में उठाया था।

End of Feed