LIVE
आज की ताजा खबर Live: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में बाढ़ की स्थिति पर महापौर, जिलाधिकारी से बात की...मायवती ने दिया आकाश आनंद को झटका...आज की अहम खबरें
आज की ताजा खबर Live: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में बाढ़ की स्थिति पर महापौर, जिलाधिकारी से बात की...मायवती ने दिया आकाश आनंद को झटका...आज की अहम खबरें
SEPT 03, 2026 23:05 IST
कॉजपा के प्रवक्ता रांका ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की
कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने ’पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में इस मुलाकात की पुष्टि की। हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर बातचीत हुई, इस बारे में जानकारी होने से इनकार किया।
चौधरी ने कहा कि माना जा सकता है कि बातचीत में युवाओं, बेरोजगारी और स्कूली शिक्षा की स्थिति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
अगले साल की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि सपा बेरोजगारी, शिक्षा और महंगाई जैसे मुद्दों पर भाजपा की अगुवाई वाली राज्य सरकार को निशाना बनाती रही है। यादव ने स्कूलों के बंद होने पर बार-बार चिंता जताई है और इस मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार तथा राज्य में प्राथमिक स्कूलों के बंद होने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार से सवाल किए हैं।
सूत्रों ने बताया कि रांका और यादव ने सपा मुख्यालय के पास जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के कार्यालय में शाम करीब चार बजे से डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में बैठक की। बैठक के बाद रांका मीडिया से बात किए बिना वहां से चले गए जबकि सपा ने भी बातचीत के मकसद या नतीजे पर कोई बयान जारी नहीं किया।
सूत्रों का कहना है कि इस बात की भी संभावना है कि यादव और रांका के बीच हुई चर्चा में छात्रों से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ ’जेन जी’ और ’जेन अल्फा’ की चिंताओं का विषय भी शामिल रहा होगा।
यह बातचीत हाल के महीनों में छात्रों से जुड़े मुद्दों पर कॉजपा की देशव्यापी गतिविधियों के बीच हुई है।
सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने राजस्थान में ’स्कूल ठीक करो’ अभियान के दौरान रांका पर कथित हमले के बाद यादव ने सार्वजनिक रूप से यह मुद्दा उठाया था। कॉजपा ने हाल में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व किया था।
आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा कथित तौर पर लाठीचार्ज किए जाने के बाद सपा सांसद डिंपल यादव और आजमगढ़ से पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव सहित पार्टी के नेता प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने भी कई मौकों पर कॉजपा द्वारा चलाए जा रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में बात की है।

SEPT 03, 2026 22:47 IST
मणिपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के घर के पास बम धमाका, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
मणिपुर के इम्फाल ईस्ट जिले के यैरिपोक के बिष्णुनाहा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र सिंह के आवास के पास रात करीब 8:15 बजे बम धमाके की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। घटना को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
SEPT 03, 2026 21:27 IST
नवगछिया अनुमंडल के मदरोनी में कोसी का कहर, सड़कों पर और घरों में बह रहा बाढ़ का पानी
भागलपुर- नवगछिया के मदरौनी में कोसी के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है कोसी अब मदरौनी के मुख्य सड़क पर बहने लगी है सड़कों पर पांच फिट से अधिक बह रहा है बाढ़ का पानी।
लहर में इतना करंट है की अगर कोई सड़क पर आ जाए तो कोसी उसे बहा कर ले जाएगी सड़क पर बहने वाली लहर को देख कर यहाँ के लोग दहशत में है सरकारी नाव की व्यवस्था अब तक नही है।
छोटी डेंगी से भी बाहर निकलना मुश्किल है क्यंकि लहर उस डेंगी को भी बहा कर ले जाएगी। कोसी के बाढ़ का पानी लोगों के घरों के अंदर से भी बह रही है यहाँ के लोग अपने अपने घरों के छतों पर शरण लिए हुए है पिछले 14 दिनों से कोसी इस गावं के बह रही है।
पिछले वर्ष भी यहां का यही हाल था। बाढ़ पिछले साल भी तबाही मचाई थी.. यहां के कई लोग सरकारी मदद से भी वंचित रह गए थे इस बार इस पंचायत में एक समाज सेवी मसीहा बन कर सामने आया है,सुजीत कुमार सिंह जो निस्वार्थ यहां के लोगों की सेवा कर रहे है ना केवल सडक की मरमती कर रहे है बल्कि पंचायत के लोगों की हर तरह से मदद भी कर रहे है।

SEPT 03, 2026 21:25 IST
नेपाल में राहत के लिए भारत ने भेजी 21 टन से ज्यादा सामग्री
भारतीय वायुसेना के दो C-130J विमान दवाइयों और फॉरेंसिक उपकरणों को लेकर नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं। नेपाल में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 21 टन से ज्यादा राहत सामग्री भेजी गई है।
SEPT 03, 2026 20:52 IST
SEPT 03, 2026 16:01 IST
लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के वकील दीपक खत्री की पुलिस हिरासत 2 दिन बढ़ी, UAPA केस में हुए हैं गिरफ्तार
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने वकील दीपक खत्री की पुलिस हिरासत 2 दिन के लिए बढ़ा दी है। अब उन्हें शनिवार तक पुलिस हिरासत में रखा जाएगा। खत्री, लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के सदस्य हैं।
उन्हें अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े UAPA मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए उनकी हिरासत 5 दिन और बढ़ाने की मांग की थी। इससे पहले उन्हें मिली 5 दिन की पुलिस हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया गया था

SEPT 03, 2026 15:00 IST
सत्येंद्र जैन को मिली जमानत
Satyendra Jain Bail Delhi News: दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) अपग्रेडेशन टेंडर में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को आज बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें गुरुवार 3 अगस्त को जमानत दे दी। अदालत ने 2 लाख रुपये के मुचलके पर उन्हें जमानत दी। इस मामले में उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 18 अगस्त को गिरफ्तार किया था।
SEPT 03, 2026 14:33 IST
यमुना नदी में प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान बह गए दो विशेष बल के जवानों के शव मिले
यमुना नदी में प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान बह गए दो विशेष बल के जवानों के शव मिल गए हैं। संयुक्त खोज एवं बचाव अभियान के बाद गुरुवार को शव बरामद किए गए। यह घटना पांच जवानों के रात्रि प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान हुई, जब उनकी सेना की नाव में तकनीकी खराबी आ गई। चंडीगढ़ स्थित रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के बयान के अनुसार, नाव तेज धाराओं में फंसकर निचले बैराज की ओर चली गई। प्रवक्ता ने बताया था कि टीमों ने नाव को निकालने के लिए त्वरित प्रयास किए। हालांकि, नाव स्लुइस गेट के आसपास तेज भंवरों में फंस गई और पलट गई, जिसके परिणामस्वरूप चालक दल के सदस्य तेज धाराओं में बह गए। चालक दल के दो सदस्य लापता हो गए।
SEPT 03, 2026 14:29 IST
भारत-बेल्जियम के बढ़ते सहयोग की PM मोदी ने की तारीफ
India-Belgium ties : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत और बेल्जियम के प्रगाढ़ होते रिश्ते की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों देशों का सहयोग पारंपरिक क्षेत्र से आगे बढ़कर रक्षा एवं स्वच्छ ऊर्जा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में प्रवेश कर गया है। पीएम ने कहा कि दोनों देश जोरावर टैंक एवं आंध्र प्रदेश में ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट में सहयोग कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि दुनिया इस समय उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष की स्थितियां बनी हुई हैं और भोजन, ईंधन या आपूर्ति श्रृंखला-हर क्षेत्र में अनिश्चितता का असर पड़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने बेल्जियम के अपने समकक्ष बार्ट डी वेवर के साथ वार्ता के बाद कहा कि इस चुनौतीपूर्ण माहौल में भी भारत की अर्थव्यवस्था ने अपनी गति बनाए रखी है। पिछली तिमाही में भारत ने 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की और आज भारत की विकास गाथा दुनिया के लिए नए अवसरों का स्रोत बन रही है। भारत और बेल्जियम संवाद और कूटनीति में विश्वास करते हैं और हम सभी संघर्षों को जल्द समाप्त करने के प्रयासों का समर्थन करते हैं, चाहे वह यूक्रेन में हो या पश्चिम एशिया में।
SEPT 03, 2026 13:50 IST
मैनपुरी में तीन महीने की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में 35 वर्षीय व्यक्ति ने तीन महीने की नवजात बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
आरोपी की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई है, जिसके संदिग्ध ठिकानों पर त्वरित छापेमारी के बाद पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार देर शाम की है जब नवजात अपने घर के अंदर एक खाट पर लेटी हुई थी। उसकी मां रात का खाना बना रही थी और उसके पिता घरेलू कामों में व्यस्त थे।
बेवर के थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने कहा, आरोपी पड़ोस में रहता है और परिवार को जानता था। वह घर में घुसा और बच्ची के साथ खेलने लगा। फिर वह उसे बाहर ले गया। चूंकि परिवार उससे परिचित था, इसलिए उन्हें किसी गलत काम का संदेह नहीं हुआ। पुलिस ने कहा कि लगभग आधे घंटे बाद, आरोपी वापस आया, नवजात को वापस खाट पर लिटाया और चला गया। इंस्पेक्टर सिंह ने कहा, बच्ची लगातार रो रही थी। जब उसकी मां उसे चुप कराने गई, तो उसने बच्चे के जननांगों से गंभीर रक्तस्राव देखा और शोर मचाया। परिजन तुरंत बच्ची को जिला अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल उसका वहां इलाज हो रहा है। पीड़िता के पिता द्वारा बुधवार को दायर की गई शिकायत के आधार पर जितेंद्र के खिलाफ कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई।

SEPT 03, 2026 13:42 IST
मायवती ने दिया आकाश आनंद को झटका
बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी की ऑल-इंडिया बैठक में कई बड़े और दूरगामी फैसले लिए हैं। बैठक में जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए, वहीं अपने भतीजे आकाश आनंद की भूमिका पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि उन्हें अभी और परिपक्व होने की आवश्यकता है। पार्टी संस्थापक कांशीराम जी की नीतियों का हवाला देते हुए मायावती ने स्पष्ट किया कि बीएसपी में परिवारवाद के लिए कोई स्थान नहीं है। मायावती ने कहा, 'जिस प्रकार मान्यवर कांशीराम जी ने परिवार को पार्टी में सहयोग की छूट तो दी थी, लेकिन उन्हें चुनाव लड़ाने या पद देने के खिलाफ थे, मैं भी उसी संकल्प पर कायम हूं।'
SEPT 03, 2026 13:18 IST
हरियाणा में केएमपी एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन मजदूरों की मौत, नौ घायल
हरियाणा के सोनीपत में बृहस्पतिवार को एक वाहन ने मजदूरों को ले जा रही वैन को टक्कर मार दी, जिससे उत्तर प्रदेश के तीन मजदूरों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा खरखौदा क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर हुआ। उत्तर प्रदेश के मजदूरों को लेकर यह वैन जब झज्जर के बेरी की ओर जा रही थी, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सोनीपत के खरखौदा थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल ने बताया, हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
SEPT 03, 2026 12:36 IST
नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,252 हुई
नेपाल में अचानक आई बाढ़ से प्रभावित इलाकों से लगातार शव बरामद किए जा रहे हैं जिससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर बृहस्पतिवार को 1,252 हो गयी है जबकि आपदा के एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी हजारों लोग लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। नेपाल पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चितवन जिले से 355 शव, नवलपरासी पूर्व से 218 शव, नवलपरासी पश्चिम से 208 शव बरामद किए गए हैं। नवलपरासी पश्चिम से बरामद शवों में भारत से मिले और बाद में नवलपरासी पश्चिम को सौंपे गए 18 शव भी शामिल हैं। इसके अलावा नुवाकोट से 177 शव बरामद किए गए हैं। इसी तरह रसुवा जिले से 127 शव, गोरखा से 69, धादिंग से 60 और तनहूं से 38 शव बरामद किए गए हैं। नेपाल सेना के नेतृत्व में संयुक्त बचाव दलों ने बृहस्पतिवार को आपदा के नौवें दिन भी खोज और बचाव अभियान जारी रखा। पुलिस के अनुसार, लापता लोगों की अनुमानित संख्या 4,875 है। यह अचानक आई बाढ़ 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के हिमस्खलन के कारण आई थी। इसने उत्तरी और मध्य नेपाल के कई कस्बों और गांवों में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई।
SEPT 03, 2026 12:13 IST
प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में बाढ़ की स्थिति पर महापौर, जिलाधिकारी से बात की
प्रधानमंत्री मोदी ने आज वाराणसी के महापौर और जिलाधिकारी से बात कर शहर में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। सरकारी सूत्रों ने बताया कि वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से सांसद मोदी को वहां बाढ़ से निपटने के लिए किए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री ने दोनों अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर बुधवार को चेतावनी स्तर को पार कर गया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने सभी नावों के संचालन पर रोक लगा दी थी और बाढ़ प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी थी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से घाटों तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि गंगा और वरुणा नदियों के बढ़ते जलस्तर के साथ-साथ जलभराव और वरुणा नदी के किनारे के इलाकों में बाढ़ की स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है। अधिकारियों के अनुसार जिले में 13 राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां बुधवार तक प्रभावित 219 परिवारों के 935 लोग रह रहे थे।
SEPT 03, 2026 10:52 IST
अन्ना हजारे की तबीयत में सुधार, दो दिन और अस्पताल में रहने की सलाह: सहयोगी
गुर्दे में संक्रमण के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की हालत में सुधार हो रहा है तथा उन्हें दो दिन और चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा। उनके करीबी सहयोगी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हजारे (89) को सोमवार रात को दक्षिण मुंबई स्थित बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी रक्त जांच की रिपोर्ट में गुर्दे में संक्रमण के संकेत मिलने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। उनके करीबी सहयोगी ने बताया, हजारे को गुर्दे में संक्रमण के इलाज के लिए मुंबई लाया गया। उनकी हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन वह अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुए हैं। डॉक्टरों ने बताया है कि उन्हें दो दिन और अस्पताल में रहना होगा। उन्होंने बताया कि हजारे की तबीयत में सुधार हो रहा है और अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें अधिक आराम करने की सलाह दी है। सहयोगी के अनुसार, हजारे डॉक्टर की सलाह के मुताबिक नियमित रूप से भोजन कर रहे हैं। बुधवार को उनके सहयोगियों को बताया गया था कि उन्हें निगरानी के लिए बॉम्बे अस्पताल में दो दिन और भर्ती रखा जाएगा। अब उनके पूरी तरह स्वस्थ होने तक अस्पताल में रहने की अवधि बढ़ा दी गई है।
SEPT 03, 2026 10:33 IST
खरगे ने जेपी नड्डा को हल्दानी 'शुद्धिकरण' मुद्दे पर लिखा पत्र
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई 'शुद्धिकरण' की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। खरगे ने नड्डा को संसद में दिए गए उनके आश्वासन की याद दिलाते हुए मांग की है कि वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी को इस घटना में शामिल सभी लोगों और संगठनों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करने का निर्देश दें। 8 अगस्त 2026 को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया था। रैली के बाद कुछ असामाजिक तत्वों और संगठनों ने रामलीला मैदान को अपवित्र बताते हुए वहां कथित तौर पर मंत्रोच्चार और हवन के जरिए 'शुद्धिकरण' का नाटक रचा। खरगे ने इस घटना को छुआछूत और जातिवादी मानसिकता से जुड़ा बताते हुए भारी मन और दुख के साथ राज्यसभा में उठाया था। जेपी नड्डा को 2 सितंबर 2026 को भेजे अपने पत्र में खरगे ने लिखा कि इस शर्मनाक घटना के 24 दिन बीत जाने के बाद भी उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ एक एफआईआर (FIR) तक दर्ज नहीं की है। खरगे ने लिखा: "भारतीय संविधान की भावना और मानवीय मूल्यों के विपरीत, रामलीला मैदान का शुद्धिकरण किया गया। यह सर्वविदित है कि इस तरह की शुद्धिकरण प्रक्रिया सीधे तौर पर अस्पृश्यता की मानसिकता से जुड़ी हुई है।"
SEPT 03, 2026 09:52 IST
दिल्ली: रोहिणी में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर हमला
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में एक नाबालिग लड़की के परिवार पर हमला किया गया, जब उन्होंने अपने घर के पास रहने वाले कुछ युवकों द्वारा कथित छेड़छाड़ का विरोध किया। यह घटना बुधवार रात को हुई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। सूत्रों ने बताया कि हमले में लड़की, उसकी मां और दादी घायल हो गईं और उन्हें चिकित्सा उपचार प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि प्रशांत विहार पुलिस स्टेशन की एक टीम आरोपियों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।
SEPT 03, 2026 09:51 IST
दिल्ली के होटल में लड़की की हत्या
दिल्ली के लाहौरी गेट में एक होटल में लड़की का शव मिला। लड़के पर हत्या किए जाने का शक। कल शाम लड़का लड़की होटल में रुकने आए थे। लड़के ने भी जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लड़की की हत्या उसने चाकू मारकर की।
SEPT 03, 2026 09:40 IST
उत्तराखंड में मुस्लिम समुदाय के लिए UCC के तहत नया निकाहनामा
UCC in Uttarakhand News: उत्तराखंड में मुस्लिम समुदाय के लिए UCC के प्रावधानों के अनुरूप नया निकाहनामा तैयार किया जा रहा है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने बताया कि बोर्ड की पिछली बैठक में नए निकाहनामे को लाने का फैसला किया गया था। वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि इन्हीं प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम समुदाय के लिए नया निकाहनामा तैयार किया जा रहा है, ताकि निकाह से जुड़े दस्तावेज में UCC के नियमों का स्पष्ट रूप से पालन सुनिश्चित हो सके। पहले निकाहनामा में पहला, दूसरा, तीसरा निकाह का कॉलम होता था। इसमें एक ही निकाह का कॉलम होगा।
SEPT 03, 2026 09:40 IST
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Kaushambi Factory Blast: कौशांबी के चर्चित पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार आरोपी मोहम्मद आदिल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगने के बाद वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनमें आदिल के पिता और मुख्य आरोपी नौशाद शामिल है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।