'BJP कार्यकर्ताओं के लिए पद से बड़ा देश और छात्र', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह ने क्या-क्या कहा?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया। जोशी पहले से नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जोशी फिलहाल नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भी संभाल रहे हैं।

amit shah (13)

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह ने दी प्रतिक्रिया। PTI

इसके अलावा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है। अमित शाह ने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा कि भाजपा के लिए पद से कहीं अधिक बड़ा देश, युवा पीढ़ी हैं। आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी का अपने पद से इस्तीफा इसी को दर्शाता है।

End of Feed