NEET Paper Leak: केंद्र पर हमलावर राहुल गांधी को धर्मेंद्र प्रधान ने दे दी बड़ी नसीहत, बोले- LoP के तौर पर...

NEET Paper Leak: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में व्यवस्था की कमियों पर खुलकर बात की और कहा कि छात्रों के मन की शंकाओं के समाधान का दायित्व मेरा है।

NEET Paper Leak: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में व्यवस्था की कमियों पर खुलकर बात की और कहा कि छात्रों के मन की शंकाओं के समाधान का दायित्व मेरा है। दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नीट पेपर लीक को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं और हाल ही में उन्होंने नीट के अभ्यर्थियों से मुलाकात भी की।

Dharmendra Pradhan

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

राहुल गांधी पर बरसे धर्मेंद्र प्रधान

राहुल गांधी और विपक्ष के इस आरोप पर कि सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए सेना को आगे कर रही है? धर्मेंद्र प्रधान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश के बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए वायु सेना की मदद लेने में कोई गड़बड़ी या 'गुनाह' नहीं है। हमने रक्षा मंत्री जी से अनुरोध किया था कि नीट के प्रश्नपत्रों को सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए वायु सेना के माध्यम से एयरलिफ्ट किया जाए।

End of Feed