DGP Sutapa Sanyal Exclusive: 1984 में एक शर्मीली, शांत और बिहार के पटना में रहने वाली होनहार लड़की, अपने सपनों को पूरा करने के लिए पटना से हैदराबाद पहुंचती है। उनका जीवन चुनौतियों से भरा रहा। उन्हें लगा कि IPS क्वालिफाई करने के बाद ये चुनौतियां कुछ आसान हो जाएंगी, लेकिन जब वे नेशनल पुलिस अकादमी पहुंचीं, तो पाया कि अपने बैच में वे अकेली महिला IPS अधिकारी थीं। देखिए Times Now Navbharat पर डीजीपी सुतापा सान्याल का पूरा एक्सक्लूसिव इंटरव्यू।
जब आया था UPSC का रिजल्ट
IPS सुतापा सान्याल उन दिनों को याद करती है, जब उनका UPSC का रिजल्ट आता है। टाइम्स नेटवर्क की रामा सोलंकी के साथ इंटरव्यू में सान्याल बताती हैं कि सब बहुत खुश थे। उन्होंने कहा, "मेरे पिताजी भी बहुत खुश थे। लेकिन मेरी मां थोड़ी डरी हुई थी कि अरे जाएगी हाथ पैर तोड़ लेगी क्या होगा क्या नहीं। शी वाज अप्रहेंसिव अप्रहेंसिव माय फादर तो बहुत खुश कि मेरी बेटी ये हो गई, वो हो गई,10 जगह ले जाकर बोलने लगे। लोगों का रिएक्शन था, अरे लड़की को कहां भेज रहे हैं, क्योंकि उस समय या तो लेक्चरर बन जाओ या तो लॉयर बन जाओ या डॉक्टर बन जाओ। इसी टाइप से वो तीन चार चीज बन जाओ। तो अच्छा उस समय सब समझ में नहीं आता था कि ये जेंडर डिस्क्रिमिनेशन है कि क्या है? पर आई थिंक दिस वा माय फर्स्ट ब्रश विथ जेंडर डिस्क्रिमिनेशन (I Think This Was My First Brush With Gender Discrimination)। अब समझ में आता है रेट्रोस्पेक्ट में।"
कानपुर की वो घटना
आगे सान्याल ने कानपुर की एक घटना का जिक्र इंटरव्यू के दौरान किया। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में एक रूल है कि अधिकारी को ऑफिस में कुछ तय घंटे बैठने होते हैं। लोगों की समस्या सुननी होती है। उसका सामाधान निकालना होता है। उन्होंने कहा- "तो ऐसे ही एक दिन हम बैठे थे, कानपुर की बात है। कई सारे लोग आके सामने, यूं कुर्सियां रहती हैं। बहुत सारे लोग आते हैं। तो सब अपनी-अपनी बात बोल के चले गए। दो चार लोग बैठे रहे तो हमने पूछा कि सबका हो गया आपका कोई विशेष प्रॉब्लम हो तो बताएं, तो उन्होंने कहा कि नहीं मैडम जी हम लोग तो बस ये देखने आए हैं कि वर्दी में एक आईपीएस ऑफिसर, महिला ऑफिसर कैसी लगती हैं? हमने कहा कि अच्छा ठीक है, आपको कोई दिक्कत हो तो आप हमें बताइएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
