बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे देवकीनंदन ठाकुर, शंकराचार्य के सवाल पर 'औकात' की कह दी बात

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 5, 2023, 08:10 PM IST

जोशीमठ को बचाने के लिए शंकराचार्य ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी थी। शंकराचार्य ने उनके चमत्कार पर सवाल उठाए थे, जिसपर धीरेंद्र शास्त्री ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। इसे लेकर लगातार सवाल उठ रहा है। धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कारों को लेकर संत भी दो फाड़ में दिख रहे हैं।

बागेश्वर महाराज (Bageshwar Maharaj) धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में अब संत देवकीनंदन ठाकुर भी उतर आए हैं। उन्होंने बागेश्वर बाबा के चमत्कार को सही ठहराया है। कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री का खुलकर समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि बागेश्वर बाबा का उद्देश्य जनहित है इसलिए उन पर सवाल उठाना गलत है। हालांकि, देवकीनंदन ठाकुर ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के सवालों पर जवाब देने से मना कर दिया।

End of Feed